Showing posts with label कुण्डलियाँ (सन्दर्भ के साथ). Show all posts
Showing posts with label कुण्डलियाँ (सन्दर्भ के साथ). Show all posts

Saturday, April 12, 2014

पूरे हिंदुस्तान में एक बात

राष्ट्रीय नेताओं की अंधभक्ति करने वाले लोगों पर व्यंग्य.....

पूरे हिंदुस्तान में एक बात चहुँ ओर,
मोदी-राहुल के लिये मार काट और शोर,
मार काट और शोर मचाएं लोग सयाने,
है बेगानी शादी अब्दुल्ला दीवाने,
कुश्ती में हैं मस्त हुए हर गली के नूरे,
देखें किसके सपने होते हैं अब पूरे.....!!!!

तडपा पहले, फिर मरा देश का स्वाभिमान...

नक्सलियों द्वारा रखे गए बम को निष्क्रिय करने में घायल और मृत सैनिकों पर :-

तडपा पहले फिर मरा देश का स्वाभिमान,
नक्सलियों ने खा लिए फिर से तीन जवान,
फिर से तीन जवान भेंट चढ़ गए हमारे,
भारत माँ बाकी बेटों की ओर निहारे,
जिनके रहते नक्सलियों ने जंगल हड़पा
जिस जंगल में इक बेटा दो घंटे तडपा......!!!!

मुंह में आई बक गया...

आज़म खां जी द्वारा दी गयी विवादित टिपण्णी "कारगिल युद्ध मुसलमानों ने ही जितवाया" पर :-

मुँह में आई बक गया, समझे अपना राज,
लो सैनिक भी हो गये, हिंदू मुस्लिम आज,
हिंदू मुस्लिम आज अगर चुप हो जाएँगे,
ऐसे आज़म आगे ही बढ़ते आएँगे,
जब खुलता है इस से बस गिरती है काई, 
पागल बक जाते हैं जो भी मुँह में आई...!!!

बुरे फंसे आज़म गुरु

चुनाव आयोग के आज़म खां जी पर प्रतिबन्ध के बाद :-

बुरे फंसे आजम गुरु, रहा नहीं अभिमान,
ना रैली ना जनसभा सूख गए अब प्राण,
सूख गए अब प्राण न कोई चारा बाकी,
दिखे ना सारे?? या है कोई तारा बाकी,
लाट-गिरी तो गयी, यार-अग्यार सब हँसे,
देकर एक बयान, लो राजा जी बुरे फंसे....!!!!